झांसी। बिगत 15 दिन पहले व्यूटी पार्लर पर काम करने की कहकर घर से निकली विवाहित महिला के अचानक गायव होने की सूचना पर थाना प्रेम नगर पुलिस चकरघिन्नी बनी रही महिला का मोबाइल फोन बंद होने की बजह से न तो उसकी सही जानकारी मिल पा रही थी न ही परिजन कोई ठोस जानकारी दे पा रहे थे लापता महिला के परिजनों और पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास के बाबजूद महिला का पता न लग पाने से मामला दिनों दिन संदिग्ध होता जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने 17 मई 2026 को उक्त महिला के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कर लिया था कि अचानक 3 जून बुधवार को महिला सीधे पुलिस के पास पहुंची तो परिजनों और पुलिस ने चैन की सांस ली महिला इतने दिन कहा और किस के साथ रही पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र अन्तर्गत राजगढ़ के मजार मुहल्ला से 16 मई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे 30 वर्षीय शादीशुदा महिला परिजनों से व्यूटी पार्लर पर काम करने की बात कहकर घर निकली लेकिन देर शाम घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फ़ोन बंद होने से बात नहीं हो सकी जिसके बाद ससुराल और महिला के मायके पक्ष ने बिजौली पुलिस को आप बीती सुनाई तो पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी वही लापता महिला के परिजनों द्वारा लगातार पुलिस पर महिला को बरामद करने का दवाव बनाया जा रहा था कि अचानक 3 जून 2026 बुधवार को महिला अचानक बिजौली पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उक्त महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस को पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह घर में रोजाना कलह से परेशान होकर वृन्दावन के एक मंदिर परिसर में बने आश्रम में रही परिजनों की मौजूदगी में महिला ने पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया बोली पिताजी के साथ रहूगी जिसके बाद वह अपने मायके चली गई बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी पवन जायसवाल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कालौनी निवासी जुगल किशोर ने बीती 17 मई को लिखित तहरीर दी थी कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री अपनी ससुराल राजगढ़ मजार मुहल्ला से अचानक गायब हो गई जिसके आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर पता लगाया लेकिन आज बुधवार सुबह उक्त महिला स्वयं पुलिस के पास आ गई जिसे पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

