Home Uncategorized 35 लाख कीमत के गांजे तस्करी के साथ दो गिरफ्तार

35 लाख कीमत के गांजे तस्करी के साथ दो गिरफ्तार

269
0


झांसी। ए एन टी एफ थाना झांसी पुलिस ने 35 लाख कीमत का गांजा सहित दो तस्करों कार सहित दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एन टी एफ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबीना थाना क्षेत्र के विधान ट्रेडिंग कंपनी के पास से कार क्रमांक यूपी 80 जी एच 0577 को रोक कर उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर अलग अलग बोरियो में अवैध गांजा रखा हुआ था। जिसका बजन 70 किलो ग्राम ओर उसकी कीमत 35लाख रुपए बताई गई। पूछताछ में पकड़े गए दोनों कार सवारों ने अपने नाम हाथरस के सासनी निवासी शिवकुमार, आगरा के मालपुरा निवासी वेताली पुत्र रामबाबू बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह गांजा वह उड़ीसा से खरीद कर आगरा, हाथरस, मथुरा, ओर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करते है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here