झांसी। बलात्कार के आरोप में पंद्रह दिन से फरार चल रहे डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को बताया कि पंद्रह दिन बीत चुके है, थाना नवाबाद में उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी डॉक्टर महेंद्र कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए हुए। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही आरोपी लगातार उसे व उसके परिजनों को फोन पर धमका रहा है, पीड़िता का आरोप है कि जिस दिन से मुकदमा दर्ज हुआ तभी से आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए उसे धमका रहा है, उसे व उसके परिवार को राजीनामा न करने पर जान से खत्म करवाने ओर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहा ओर उसका मोबाइल फोन भी चालू है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है, पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ऑन लाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े सिंडिकेट का भी सदस्य है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

