
झांसी। भाई चारा अमन व त्याग का त्यौहार ईद उल अजहा पर सभी ने प्रेम भाव के साथ एक दूसरे को गले लगाकर मुबारक बाद दी। त्यौहार पर सुबह सबसे पहले मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की। सभी नमाजियों के एक साथ उठे हाथों से देश में अमन चैन की ईश्वर से कामना की। इसी क्रम में ईद उल अजहा पर पथौरिया स्थित बड़ी ईदगाह पर शहर काजी व पेश इमाम ईदगाह हाजी हाफिज मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी द्वारा ईद की नमाज पूरे सुकून माहौल में अदा कराई ओर मुल्क में अमन चैन भाई चारा कायम रहे इस बात की दुआ मांगी गई। पुरानी ईदगाह थापक बाग में पेश इमाम हाफिज मोहम्मद काशिफ द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान कारी हसीब अहमद, याकूब मंसूरी, नूर अहमद मंसूरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
पुलिस सुरक्षा में अदा हुई नमाज
झांसी। ईद उल अजहा पर बड़ी ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लिए पुलिस ने एक दिन पूर्व ही पूरी तैयारी कर ली थी। आज भारी पुलिस बल ओर प्रशासनिक अमला बड़ी ईदगाह सहित सभी मस्जिदों पर नमाज अदा होने तक तैनात रहे। साथ ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद के पर्व की मुबारकबाद दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

