
झांसी। आर्ट ऑफ लिविंग झाँसी चैप्टर के अनेक शिक्षक गण एवं अनुयाई जन बड़ी संख्या में बंगलौर आश्रम में हुए 21 से 24 मई यूपी महोत्सव में उपस्थित हो कर धन्यभागी महसूस किया!
जोनल टीचर कोडिनेटर कंचन आहूजा ने आज झाँसी पहुँच कर बताया कि सचमुच यूपी महोत्सव ने
वसुधैव कुटुम्बकम को विश्व भर में साकार कर दिखाया,.
वहाँ पहुँचे हुए उत्तर प्रदेश मूल के तेलंगाना राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि आज बेंगलुरु “थोड़े ही समय में इस आश्रम में आकर मैंने जो सीखा, जो पाया, मुझे गर्व है कि हमारे भारत की संस्कृति कभी खत्म नहीं हो सकती क्योंकि गुरुदेव जैसे संत इस संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय उद्यान, कृषि विपणन, विदेश व्यापार एवं निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार के माननीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं फुटबॉल फेडरेशन अध्यक्ष कल्याण चौबे, ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री साजन प्रकाश सहित कई वरिष्ठ मीडिया हस्तियों ने उपस्थित होकर कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर मानव कल्याण का प्रेरणादायी संदेश देते हैं जिससे स्वाभाविक रूप से केवल एक देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देश उससे प्रभावित होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जब यहां हजारों लोग ध्यान करते हैं, तो उस सामूहिक चेतना से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा पूरे विश्व के वातावरण को बदल सकती है।”सेवा के भाव को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, “जो कार्य “श्रीश्री जी” 182 देशों में कर रहे हैं, वही कार्य हम सब मिलकर अपने गांवों, घरों और मोहल्लों में शुरू करें। यदि हम एक व्यक्ति का भी जीवन परिवर्तन कर पाए तो हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा।”
इस अवसर पर कई तरह के कोर्सेस का भी आयोजन किया गया था, शाम को अलग अलग स्थानों से आए हुए गायकों द्वारा दिव्य सत्संग एवं नाचते-गाते “यूपी का महोत्सव का समापन बहुत ही हर्षोल्लास साथ हुआ।
इस अवसर पर झाँसी से राजीव सिरोठीया ,नीलम खन्ना, धर्मेंश नामदेव, अशोक हिरवरकर, गंगा प्रसाद, प्रदीप कार्पे, सुबोध, धवल, रुचि अरोरा मधु कुशवाहा, पुष्पा, ज्योति, अंशिका ,प्रिंसी पूनम अग्रवाल, शिवओम व अनेक अनुयाई जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

