Home Uncategorized मोबाइल छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार

मोबाइल छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार

96
0

झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन निवासी आदर्श साहू ने प्रेमनगर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 21 मई की रात वह अपना काम समाप्त कर सीपरी बाजार से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह राजगढ़ के पास पहुंचा तभी पीछे से स्कूटी सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया ओर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लूट करने वाले आरोपी राजगढ़ के बीरू नगर निवासी प्रदीप उर्फ पिस्सू, सिमोन मसीह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन ओर घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here