
झांसी। शिवपुरी राजमार्ग पर देर रात लग्जरी बस में बड़ा हादसा हो गया। चालक ओर क्लीनर ने तत्काल सभी सवारियों को नींद से जगा कर बाहर निकलवाया। आग का गोला बनी बस को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं। लेकिन सवारियों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।
जानकारी के मुताबिक कानपुर से उज्जैन, रतलाम जा रही शताब्दी ट्रेवल्स की बस देर रात झांसी महानगर के प्रमुख चौराहा इलाईट से होते हुए शिवपुरी की ओर जा रही थी। रात करीब दो बजे बस जैसे ही थाना सीपरी बाजार क्षेत्र से पहुंज नहर के पास पहुंची। तभी ब्रेकर पर झटका लगने पर बस की लाइट बंद हो गई। बस में सवार सब्जी सवारियां रात होने पर अपनी अपनी सीटों पर सो रही थी। ब्रेकर पर झटका लगने पर बस चालक ने बस को रोक कर क्लीनर अनिल भदौरिया को कहा बैटरी बॉक्स खोल कर देखने को कहा। जैसे ही क्लीनर ने बस का बैटरी बॉक्स खोला उसमें से धुंआ निकल रहा था जब तक क्लीनर ओर चालक कुछ समझ पाते धुआं आग के गोले में तब्दील हो गया ओर आग ने धीरे धीरे पूरी बस को आगोश में ले लिया। इधर क्लीनर ओर चालक ने शोर मचाते हुए सवारियों को नींद से जगाकर बस से बाहर निकालने का प्रयास करते हुए पास में पड़ी बालू से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि बढ़ते बढ़ते बस को पूरा चपेट लिया। इधर बस में मौजूद करीब बीस यात्री थे जो सभी सुरक्षित बस से इमरजेंसी दरवाजे से बाहर निकल आए लेकिन यात्रियों का सामान पूरी तरह बस के साथ जलकर राख हो गया। इधर सूचना पर फायर बिग्रेड सहित क्षेत्राधिकारी ओर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। किसी प्रकार आग को काबू में किया गया। लेकिन जब तक बस ओर बस में यात्रियों का रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से दूसरी बस मंगवा कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। फिलहाल आग की इस घटना से यात्री ओर वहां मौजूद लोग पूरी तरह से सहम गए थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

