Home Uncategorized मुनि महाराज व साध्वी को पद बिहार के दौरान सुरक्षा प्रदान करने...

मुनि महाराज व साध्वी को पद बिहार के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग

54
0

झांसी। जैन समाज के साधु मुनि महाराज एवं साध्वी को पूरे देश में पद बिहार के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर जागृति जन कल्याण समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के गृह मंत्री को ज्ञापन भेजा।

सोमवार को जागृति जन कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रबंध संस्थापक कमल जैन, अध्यक्ष श्रीमती मालती जैन के नेतृत्व में जैन समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर ग्रह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग करते हुए बताया कि जैन समाज ओर सर्व समाज मुनि महाराज व साध्वी को देश विदेश में पद बिहार के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान की लिए कानून बनाए जाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि जैन समाज के देश में साधु व सर्व समाज के साधु पूरे भारत में पद बिहार करते है। दिगम्बर साधु व साध्वी पूरे भारत में पैदल यात्रा करते है। परन्तु शासन प्रशासन द्वारा कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती, जिसके कारण कोई न कोई आय दिन मौत के गाल में समा जाता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि भारत देश में कानून बनाया जाए जिससे जैन समाज के साधुओं को साध्वी को पद बिहार के समय जगह जगह सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने उदाहरण के तौर पर मध्यप्रदेश रीवा जिले में पद बिहार के दौरान दो साध्वी की दुर्घटना में मौत होने की घटना को बताया कि ऐसी घटनाओं की।पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जल्द से जल्द कानून बनाया जाए। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here