झांसी। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ने के मामले में झांसी अधिवक्ता संघ ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि हाईकोर्ट से लखनऊ में 70 अधिवक्ताओं के अवैध चेंबर तोड़ने का आदेश था। लेकिन 250 से ज्यादा चैंबर् तोड़ दिए गए। उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
शनिवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, सचिव छोटे लाल वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ में हाईकोर्ट के आदेश पर कचहरी परिसर में अवैध चेंबर तोड़ने गई पुलिस ओर प्रशासन की टीम ने 70चेंबर तोड़ने का आदेश था लेकिन 250 से ज्यादा चेंबर तोड़ दिए। जिससे अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हुआ ओर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने भेजे गए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि है कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर बिना किसी सूचना ओर बिना किसी आदेश के तोड़े गए उन्हें मुआवजा दिया जाए ओर दोषी पुलिस ओर प्रशासन के कर्मचारियों को जिन्होंने बिना किसी आदेश के अधिवक्ता के चैंबर तोड़े उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

