Home Uncategorized बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का GATE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ...

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का GATE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन  संस्थान की सभी 6 शाखाओं से 16 छात्र सफल, IITs से मिले प्रवेश के ऑफर

24
0

झाँसी। अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी के एकेडमिक कोआर्डिनेटर, डा. ब्रजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि संस्थान के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित GATE परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। संस्थान की सभी 6 शाखाओं से कुल 16 विद्यार्थियों ने GATE परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें सर्वाधिक 9 विद्यार्थी अकेले बायोटेक्नोलॉजी शाखा से हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विशेष हर्ष का विषय यह है कि इन सफल विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) से M.Tech पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑफर लेटर भी प्राप्त हो चुके हैं।

डा. शुक्ल ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व व लगातार उत्साहवर्धन, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कठिन लगन तथा संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है।

यह भी उल्लेखनीय है कि इन सभी विद्यार्थियों के बी.टेक. के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम भी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए जा चुके हैं, जिससे इनके एम.टेक. में प्रवेश की प्रक्रिया में कोई व्यवधान या रुकावट नहीं आएगी।

इस ऐतिहासिक सफलता पर संस्थान प्रशासन और प्राध्यापकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह आशा व्यक्त की है कि वे भविष्य में भी देश-विदेश के उच्च तकनीकी क्षेत्रों में संस्थान एवं विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here