
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार अपहरण कर्ताओं को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किए है। अपहरण कर्ताओं में एक महिला भी शामिल है। अपहरण कर्ताओं ने युवक एक युवक का अपहरण कर 32 हजार रूपये की चौथ वसूली की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव गेट बाहर गोकुल धाम कॉलोनी निवासी किशन लाल श्रीवास ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके बेटे भरत का अपहरण कर लिया ओर अपहरण कर्ता उसके पुत्र को छोड़ने के एवज में 32 हजार रुपए की मांग कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने अपहृत को सकुशल बरामद करने के निर्देशन दिए थे। एसएसपी के निर्देशन पर गठित नवाबाद थाना की पुलिस टीम में निरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक मोहित सहित पुलिस टीम लगी थी। आज तड़के टीम को सूचना मिली कि भगवंत पुरा से कारगुवा जाने वाले मार्ग पर कुछ अपहरण कर्ता छिपे हुए है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कांबिंग शुरू की। तभी अपहरण कर्ताओं ने पुलिस टीम को देख अपहरण कर्ताओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी हवाई फायरिंग कर अपहरण कर्ताओं को दबोच कर उनके कब्जे से अपहृत भरत को सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए अपहरण कर्ताओं ने अपने नाम मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिला कंचन पुरा निवासी रोहित पुरोहित, बृजेंद्र दुबे ओर रोहिणी सूतकार तथा चौथे ने अपना नाम मध्यप्रदेश जिला निवाड़ी नई बस्ती निवासी ऋतिक अहिरवार बताया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित चार मोबाइल फोन ओर एक नीले रंग की वालेनो क्रमांक यूपी 14 डीएच 229 बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक अपहरण में यही गाड़ी प्रयुक्त की गई थी। रोहिणी सूत्कार रोहित पुरोहित की पत्नी है जिसे पुलिस ने रास्ते से गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

