Home Uncategorized विधुत आपूर्ति सुधारे अधिकारी वरना ए सी में नही बैठने देंगे :...

विधुत आपूर्ति सुधारे अधिकारी वरना ए सी में नही बैठने देंगे : प्रदीप जैन आदित्य

48
0

झांसी। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं महानगर उपाध्यक्ष अखिलेश गुरुदेव की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधुत विभाग के अधिकारी आंकड़ों की बाजीगरी बंद कर विधुत आपूर्ति में सुधार लाये वरना कांग्रेस जनता के सहयोग से अधिकारियों को ए सी में नही बैठने देगी। उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड के झांसी व ललितपुर बिजली का उत्पादन करते है। लेकिन हमें ही पर्याप्त बिजली नही मिल रही है। सरकार द्वारा महानगर को 24 घंटे, तहसील स्तर पर 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन झांसी व ललितपुर जनपद में बिजली की किल्लत की मार जनता दिन -रात झेल रही है। झांसी के बबीना , रानीपुर बरुआसागर , रक्सा में घंटो लाईट गुम रहती है। झांसी महानगर के सीपरी बाजार , मसीहागंज , शिवाजी नगर, उन्नाव गेट सहित अधिकांश इलाको में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि झांसी जनपद में निर्बाध विधुत आपूर्ति में सुधार नही हुआ तो वृहद जनआन्दोलन किया जायेगा। बैठक में युथुप जैन पिंकी, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, नीरज सिनोरिया, मेवालाल भंडारिया, शाहरुख मंसूरी, वसीम उद्दीन, विजय यादव, जीतू देवानन्द, रहीश आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here