Home Uncategorized एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर लंबित मानदेय का...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर लंबित मानदेय का भुगतान कि मांग की

497
0

झांसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को तीन माह से भुगतान नहीं मिलने पर उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही। मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा ओर कार्य पूरा कराया जा रहा है। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड के तत्वावधान में संरक्षक डॉक्टर दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देते समय उन्होंने बताया कि सभी संविदा कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। जबकि कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे है। मानदेय का भुगतान नहीं होने पर उनका व उन पर आश्रित परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। स्कूल सत्र शुरू हो गया बच्चों के एडमिशन, स्कूल फीस आदि भी भर पाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या के निस्तारण पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी इस जटिल समस्या को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक् वासुदेव गोस्वामी, महामंत्री डॉक्टर प्रमोद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here