
झांसी। ढाई करोड़ रुपए से अधिक का आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों का सोना लेकर एक सप्ताह से लापता कारोबारी का सुराग लगाने को सर्राफा कारोबारियों ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर उसका सुराग लगाकर सोना वापस दिलाए जाने की मांग की है।
मंगलवार को सर्राफा व्यापार मंडल के नेता उदय सोनी के नेतृत्व में दर्जनों सर्राफा कारोबारी थाना शहर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने एक शिकायती पत्र के साथ लापता कारोबारी की तस्वीर सौंप कर उसका सुराग लगाने की मांग की। उन्होंने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गणेश मढ़िया मोहल्ला में रहने वाला कुलदीप उर्फ दीपू सोनी सर्राफा का कारोबार करता था। वह सराफा बाजार से व्यापारियों से सोना लेकर देहात क्षेत्र में छोटे छोटे व्यापारियों को बेचने जाता था। करीब एक सप्ताह से वह अपने परिवार के साथ घर से लापता है ओर उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। उन्होंने बताया कि लापता हुआ कारोबारी बाजार से को पंकज गुप्ता, प्रतीक वर्मा, सहित कई व्यापारियों का करीब ढाई लाख का सोना लेकर लापता है। उन्होंने पुलिस से कारोबारी को तलाश कर सोना बरामद करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

