Home Uncategorized शेर सिंह जूदेव परमार की 10 वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि के...

शेर सिंह जूदेव परमार की 10 वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि के साथ भंडारे का आयोजन

72
0

ललितपुर । त्याग तपस्या ओर बलिदान की प्रतिमूर्ति जिला ललितपुर के गाय धाम खोखरा निवासी स्व. शेर सिंह जूदेव परमार की 10 वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि सभा समस्त परमार परिवार ने दी। स्व. शेरसिंह परमार कक्का जू के सुपुत्र नाहर सिंह ओर समाजसेवी बॉबी राजा द्वारा श्रद्धांजलि सभा के बाद जिला अस्पताल में स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारा आयोजन में सैकड़ों निराश्रित लोगों को भोजन कराया। इस दौरान बॉबी राजा ने बताया कि उनके पिता जी ललितपुर की माटी के गौरव ओर गरीबों के मसीहा थे। कक्का जू ने अपना पूरा संपूर्ण जीवन समाज की सेवा ओर कमजोर वर्गों के उत्थान में समर्पित कर दिया। आज उनकी 10 वीं पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते है। इस दौरान हरदयाल सिंह एडवोकेट, कंचन राजा, चंचल राजा, उदय राजा, बड़े भाई टिकरा, पप्पू पठान, रेनू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here