Home Uncategorized दिलीप पांडे का यह सेवा रथ देश में प्रेरणाश्रोत बनेगा : विधायक...

दिलीप पांडे का यह सेवा रथ देश में प्रेरणाश्रोत बनेगा : विधायक   मदर्स डे पर विधायक सेवा रथ के द्वारा आश्रम में साड़ी, फल वितरित

115
0

झांसी। पूरा देश मदर डे मना रहा है। लेकिन ऐसी झांसी महानगर में विधायक सेवा रथ चलाने वाले समाजसेवी दिलीप पांडे ने मदर डे पर उन मां का ख्याल रखा जिनका इस संसार के कोई नहीं। बेसहारा मां जो आश्रम में रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। ऐसी माताओं को साथ मदर डे पर खुशियां बांटने ओर उनका ढेर सारा आशीर्वाद लेने के लिए विधायक सेवा रथ चला रहे दिलीप पांडे ने सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के हाथों से आश्रम में उपस्थित वृद्ध माताओं को साड़ी, फल ओर जरूरत की वस्तुएं भेंट की।

रविवार को मदर डे के उपलक्ष्य में समाजसेवी दिलीप पांडे द्वारा सीपरी बाजार आईटीआई स्थित वृद्ध आश्रम में विधायक सेवा रथ के तत्वावधान में फल, साड़ी आदि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने वहां पहुंच कर सभी माताओं को फल, साड़ी जरूरत की वस्तुएं भेंट कर माताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक पंडित रवि शर्मा ने कहा कि दिलीप पांडे का सेवा रथ कार्य एक सराहनीय कार्य है। दिलीप पांडे दिन भर यही खोज करते है कि कहा किसे किस चीज की जरूरत है, ओर वह तत्काल विधायक सेवा रथ के द्वारा उसके पास पहुंचा कर उसकी यह जरूरत पूरी करते है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही बड़ा दिन है, इस दिन को मदर डे के नाम से मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि मां का असली महत्व तब मालूम पड़ता है जब उसके पेट में गर्भ पलता है ओर एक की जगह दो दिल ईश्वर की आशीर्वाद से धड़कने लगते है। मां को विभिन्न स्वरूप में पूजते है, मां जन्मदाता होती है। मां के ही आशीष से लोग हम लोग यहां तक पहुंचे है। विधायक ने मदर डे पर कहा कि मां जगत जननी है, मां से बड़ा कोई नहीं। विधायक ने कहा कि मदर डे पर ऐसी माताओं की सेवा करने के लिए दिलीप पांडे का यह प्रयास झांसी ही नहीं पूरे देश में प्रेरणा श्रोत बनेगा। इस दौरान ऋषभ झा, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here