
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में चार दिन पूर्व एक मजदूर को अपनी मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। काम कराने वाले व्यक्ति ने उसकी जमकर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए। पीड़ित मारपीट में लगी चोटों से निकले खून लगे कपड़े पहनकर कही पुलिस चौकी तो कही नवाबाद में थाना अपनी रिपोर्ट लिखाने को घूम रहा। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
जानकारी शिवाजी नगर निवासी जवाहर अहिरवार ने बताया कि उसने शिवाजी नगर में रहने वाली एक शिक्षिका के घर अन्य मजदूरों को लगाकर मजदूरी की थी। मजदूरी का करीब बीस हजार रुपए हुआ था। शिक्षिका ने उसे कई दिन तक टाल मटोल किया। चार मई को वह शिक्षिका के घर अपने ओर साथियों की मज़दूरी का रुपए मांगने पहुंचा तो उसे शिक्षका को घर मौजूद दबंगों ने लात घुसो से मारपीट की जिससे उसकी आंख में चोट आ गई साथ ही लाठी डंडा से भी मारपीट की जिससे उसके मुंह ओर पैर में चोट लगने से खून निकल आया। जब उसने डायल 112 को फोन लगाया तो दबंग उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गया। मजदूर का आरोप की तभी से वह लगातार चौकी विश्विद्यालय ओर नवाबाद थाना रिपोर्ट दर्ज कराने को घूम रहा। दोनों जगह से उसे एक दूसरी जगह भेज दिया जाता है। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि वह अधिकारियों को भी लिखित शिकायत कर चुका है। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

