
झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र से घर से पंद्रह दिन पूर्व लापता हुई महिला का सुराग नहीं लगने पर महिला के पति ओर परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए उसे बरामद करने की मांग की है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के इंडियन पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले संतोष रायकवार ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति 26 अप्रैल को घर से चली गई थी। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। उसका आरोप है कि पुलिस उसकी पत्नी को ले जाने वाले युवक से मिल चुकी है इसलिए उसकी पत्नी की तलाश नहीं कर रही है। संतोष ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

