Home Uncategorized भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का फिर खुला दूसरा अध्याय ...

भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का फिर खुला दूसरा अध्याय ऑन लाइन सट्टे के सिंडिकेट में सिपाही समेत आधा दर्जन से अधिक नामजद, एक करोड़ 46 लाख का सोना, 11 लाख के चांदी के जेवरात, ओर 18 लाख की नकदी बरामद

1401
0

 

झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टे में सौ करोड़ के ट्रांजेक्शन में जेल गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रही। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ चल रही झांसी पुलिस की मुहिम ने एक ओर बड़ा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इस सिंडिकेट में भी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का दूसरा क्रिकी सट्टे से जुड़ा अध्याय खुल गया है। ऑन लाइन क्रिकेट के सट्टे के खिलाफ झांसी पुलिस की चल रही रोड तोड़ अभियान अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी पुलिस ने भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ओर शुभम साहू का एक करोड़ का ट्रांजेक्शन का मामला पकड़ा ही था। कि देर रात पुलिस की संयुक्त टीमों ने रॉयल सिटी के एलआईजी बिल्डिंग में तीसरी माले पर छापेमारी की। इस दौरान आज सुबह दो युवतियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक करोड़ 55 लाख के सोने के बिस्किट, 11 लाख के चांदी के जेवरात ओर करीब 18 लाख की नकदी बरामद कर ली। इस सट्टा गिरोह में उत्तर प्रदेश के जिला झांसी में पूर्व में स्वाट टीम में तैनात रहे सिपाही समेत सट्टा माफिया नगरा निवासी सुमित साहू तथा आधा दर्जन से अधिक को आरोपी बनाया गया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में ऑन लाइन सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात स्वाट, चिरगांव थाना पुलिस ओर नवाबाद, थाना शहर कोतवाली तथा थाना सीपरी बाजार पुलिस ने गुरुवार को नवाबाद थाना से वांछित चल रहे ऑन लाइन सट्टे के आरोपी इनामिया पप्पू यादव उर्फ चिकना, टप्पू पार्षद, तथा पार्षद पति पंकज राय की तलाश में सराफा बाजार सहित कई संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस की संयुक्त टीम को देर रात बड़ी लीड मिली। जिस पर पूरी टीम ने गुरुवार की देर शिवपुरी रोड स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में पहुंच कर घेराबंदी करते हुए आने जाने पर रोक लगा दी। पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने तत्काल रॉयल सिटी में स्थित एलआईजी बिल्डिंग में पहुंच कर तीसरे माले पर बने कमरे में दबिश दी। जहां पुलिस टीम को ऑन लाइन क्रिकेट के सट्टे से जुड़े अहम साक्ष्य मिले। साथ ही सोने के भारी मात्रा में बिस्किट मिले। जिसकी कीमत बाजार में एक करोड़ 46 लाख रुपए, 11 लाख की चांदी के जेवरात दर्शाई गई है। साथ ही सौ सौ के नोटो की गड्डियों में करीब 18 लाख की नकदी मिली। रात साढ़े सात बजे से शुरू हुई इस कार्यवाही में पुलिस को जब सफलता हासिल हुई जब शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दो युवतियों यशस्वी द्विवेदी ओर नगरा निवासी निशा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह कारोबार नगरा निवासी सुमित साहू, बृजेश, प्रभात अग्रवाल, अंकित का है। इस कारोबार में स्वाट टीम में तैनात रहे सिपाही रजत भी शामिल है। पुलिस टीमों ने जब गहराई से पड़ताल की तो इस पूरे सिंडिकेट में पूर्व में ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में जेल गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय भी शामिल है। पुलिस ने युवतियों को गिरफ्तार कर सभी फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

क्रिकेट के सट्टे का पैसा सोना खरीद ओर जमीन खरीद कर लगाते थे ठिकाना

झांसी। रॉयल सिटी से पकड़े गए इस सट्टे के सिंडिकेट में शामिल सिपाही रजत ओर उसके सहयोगी क्रिकेट के सट्टे का पैसा जमीन ओर सबसे ज्यादा सोना खरीद कर खपाते थे। पुलिस ने बरामद किए सोने के बिस्किट गिरोह से इसी पैसे से खरीदे थे।

सिपाही रजत सेवा से बर्खास्त

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस सट्टे के सिंडिकेट में शामिल सिपाही रजत को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

सोने के बिस्किट, चांदी के जेवरात लेपटॉप, 12 मोबाइल फोन बरामद

झांसी। एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस सिंडिकेट में पकड़ी गई युवतियों के कब्जे से सट्टा में प्रयोग होने वाला लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, सट्टे से अर्जित पैसे से खरीदे गए एक करोड़ 46 लाख के सोने के बिस्किट, 11 लाख के चांदी के जेवरात सहित 18 लाख की नकदी बरामद कर ली है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here