Home Uncategorized बैनेट यूनिवर्सिटी नोएडा में रैगिंग पर झांसी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत...

बैनेट यूनिवर्सिटी नोएडा में रैगिंग पर झांसी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में डाला मुकदमा 

47
0

 

झांसी। नोएडा यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्राओं द्वारा जूनियर छात्राओं के साथ रैगिंग की घटनाएं लगातार की जा रही है। जिसका उदाहरण एक ताजा वीडियो रैगिंग का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रा साथ रैगिंग की घटना की शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर छात्रा की मां ने झांसी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा दर्ज कराने को आवेदन दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी श्रीमती सारिका सक्सेना ने मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट न्यायालय सीजेएम झांसी में आवेदन देते हुए बताया कि उसकी पुत्री गौतम बुद्ध नगर नोएडा की बैनेट यूनिवर्सिटी में बीबी ए टू में अध्ययनरत थी। सारिका सक्सेना ने बताया कि उसी में पढ़ने वाली सीनियर छात्राओं ने उसकी पुत्री माही से नजदीकिया बढ़ाई ओर उसी की कार से जाने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीनियर छात्राओं द्वारा आए दिन उसकी पुत्री को नशा, सिगरेट आदि नहीं पीने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार कर उसे अपमानित किया जाता था। साथ ही सीनियर छात्राओं ने अपने पुरुष मित्रों के साथ मिलकर उसकी पुत्री माही का मानसिक उत्पीड़न टॉर्चर किया। इस बात की पुत्री द्वारा उसे फोन से जानकारी देने के बाद सारिका ने कुलपति को लिखित शिकायत की। लेकिन कुलपति द्वारा इन छात्राओं के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया बल्कि सेशन बदल दिया। जब वह शिकायत कर नोएडा से मुरादाबाद से होकर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में हापुड़ के पास उसकी पुत्री का फोन आया कि शिक्षिका ओर सीनियर छात्राओं द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पर वह वापस यूनिवर्सिटी पहुंची। सारिका का आरोप है कि शिक्षिका ओर छात्राओं ने उसे व उसकी बेटी को क्लास रूम में अपमानित किया। अपशब्द कहे। इस संबंध में उसने नोएडा सहित झांसी पुलिस अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने 17 मार्च 2026 को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई तो पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन दिया है। सुनवाई के बाद न्यायालय ने 30 मई सुनवाई की तारीख लगाई है। आपको बता दे कि एक सोशल मीडिया पर नोएडा की यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ सीनियर छात्राओं द्वारा रैगिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने इस वीडियो को आधार बनाकर यह शिकायत करते हुए कहा कि इसी प्रकार की रैगिंग उसकी पुत्री के साथ की गई थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here