Home Uncategorized किन्नरों के दो गुटों में फिर विवाद, पंद्रह दिन पूर्व हुआ था...

किन्नरों के दो गुटों में फिर विवाद, पंद्रह दिन पूर्व हुआ था शिवाजी नगर में विवाद, कार्यवाही नहीं होने पर एक पक्ष बैठा धरने पर

171
0

झांसी। किन्नरों के दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर चल रहे विवाद आज फिर गहरा गया। एक पक्ष ने नवाबाद थाना ओर एसएसपी कार्यालय पहुंच कर दूसरे पक्ष पर मारपीट, तमंचा अड़ा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की है।

शुक्रवार को सुबह दर्जनों की संख्या में किन्नर बबली मौसी के नेतृत्व में दर्जनों किन्नर नवाबाद थाना पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी किन्नर एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात वह बधाई मांगने आईना, क्लिप, आदि किन्नरों के साथ गई थी। रक्सा हाइवे पर विपक्षी किन्नर गुट ने उन्हें घेर लिया ओर तमंचा अड़ा कर धमकाते हुए मारपीट की। शिकायत कर्ता बबली किन्नर ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट से किन्नर किन्नर नहीं है वह भेष बदल कर किन्नर बनकर घूमते है ओर उनके एरिया में पहुंच कर अवैध रूप से बधाई मांगते है। उन्होंने बताया कि आज से पंद्रह दिन पूर्व भी बबली किन्नर के चेले शिवाजी नगर शिव गार्डन गई थी वहां भी उनके चेले परी का अपहरण कर मारपीट की थी जिसका मुकदमा दर्ज नवाबाद थाना में दर्ज है। जिसमें आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इसी का फायदा उठाकर विपक्षियों ने देर रात अपने बाउंसर के साथ घेर कर उनकी मारपीट की ओर हॉकी डंडों से पीटा। उन्होंने कार्यवाही की मांग की है। वही देर रात बबली किन्नर के साथ भी शिवाजी नगर में मारपीट की गई है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here