
झांसी। गरौठा थाना पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गरौठा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम ग्राम केरोखर निवासी विवेक सिंह, गरौठा निवासी सूर्य सेन उर्फ पहलवान, तीसरे ने अपना नाम लहचूरा निवासी विवेक पुत्र जगदीश बताया। पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने बताया कि वह संगठित गिरोह बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गहराई से पूछताछ करने पर तीनों ने अलग अलग स्थानों से चोरी की गई सात बाइक की घटनाएं पुलिस को बताई। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर छापा मारकर चोरी की सातों बाइक बरामद कर ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

