झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रक्सा पुलिस ने चार पहिया गाड़ी से हजारों लीटर अवैध शराब सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से तमंचा कारतूस सहित लाखों की नकदी ओर मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना पुलिस आज चेकिंग अभियान कर रही थी। तभी एक संदिग्ध चार पहिया गाड़ी क्रमांक यूपी 93 बीआर 6688 आती हुई थी। दिखी रोकने पर उसकी तलाशी के दौरान उसके अंदर दो सौ 56 बोतल 79 हजार 456 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब राजस्थान से तस्करी कर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चार पहिया गाड़ी सवार शराब तस्कर मध्यप्रदेश जिला दतिया निवासी भूपेंद्र सिंह ओर राजस्थान के बुराबई निवासी विष्णु सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस सहित एक लाख 32 हजार 505 रुपए ओर तीन एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर लिए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

