
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में आईपीएल क्रिकी सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को ऑन लाइन सट्टा की बुकिंग करते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख से अधिक की नकदी, चवालीस लाख से अधिक की क्वींस सहित दो मोबाइल फोन बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नगरा नैनागढ़ निवासी राहुल गौतम, रक्सा के ग्राम अथोदना निवासी जयपाल राजपूत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिसमें ऑन लाइन क्रिकेट सट्टे की बुकिंग मिली। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से दो लाख अस्सी हजार की नकदी, चवालीस लाख 66 हजार 59 की क्वाइस बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

