Home Uncategorized झांसी आइडल वॉयस ऑफ बुंदेलखंड 23 से 26 तक

झांसी आइडल वॉयस ऑफ बुंदेलखंड 23 से 26 तक

50
0

झांसी। छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने ओर उन्हें दिल्ली मुंबई तक बड़ा मंच दिलाने के लिए प्रयास सभी के लिए संस्था द्वारा एक झांसी आइडल बॉयज ऑफ बुंदेलखंड का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में ऑडिशन राउंड, दूसरे चरण में सेमीफाइनल, तीसरे चरण में ग्रैंड फिनाले रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा।

रविवार को सिविल लाइन स्थित एक आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रयास सभी के लिए संस्था के अध्यक्ष संस्थापक मनमोहन गैंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था सामाजिक, धार्मिक आयोजन लगातार करती आ रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौथा भव्य सिंगिंग शो आयोजित किया जा रहा है। जिसका नाम झांसी आइडल वॉयस ऑफ बुंदेलखंड स्वर का उत्सव, गायन का महाकुंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऑडिशन राउंड 23 मई 2026 को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा, सेमीफाइनल राउंड 24 मई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक राजकीय संग्रहालय में होगा। सेमीफाइनल राउंड पास करने वाले सभी प्रतियोगियों का 26 मई को दीनदयाल सभागार में ग्रैंड फिनाले रंगारंग कार्यक्रम के साथ शाम पांच बजे से आठ बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 15 से तीस वर्ष तक आयु वाले ले सकते ओर वह सीधे संस्था से या क्यू आर कोड के जरिए अपना आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि सुरों में वो जादू, जो दिलों को छू जाए, जो हर धड़कन को गीत बना जाए, ऐसे कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर मंच पर अपनी पहचान दे सकते है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार ओर प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रतिभागियों को एंट्री बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। इस दौरान इंजीनियर डीके गुप्ता, राम कुमार लोहिया, राजेंद्र अग्रवाल रज्जू, राम बाबू शर्मा, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here