

झांसी। आईपीएल क्रिकेट के ऑन लाइन सट्टा मामले में सौ करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर आज पुलिस ने उसे न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट झांसी की अदालत में पेश किया। न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा के चलते दोपहर डेढ़ बजे तक सुनवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय में कस्टडी में रखा गया। रिमांड पर लंबी सुनवाई के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे न्यायालय के आदेश पर उन्हें अभियोजन कार्यालय में हस्त नमूना के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आशीष उपाध्याय ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि धर्म की जय होगी, योगी मोदी जिंदाबाद। प्रशासन अपना काम कर रहा मीडिया अपना काम करे।
जनपद में आईपीएल ऑन लाइन सट्टा से कई घर परिवार बर्बाद हो रहे थे। इस पर लगाम कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से कार्यवाही करने में जुटी थी। इधर पुलिस कार्यवाही कर ही रही थी कि नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने प्रदेश के पुलिस मुखिया को एक पत्र सौंप कर ऑन लाइन सट्टा गिरोह को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस मुखिया के निर्देश के बाद हरकत में आई झांसी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हर ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले पचास से ज्यादा सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिसेक हाथ भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के इस सट्टा गिरोह में शामिल होने के उस समय साक्ष्य मिले जब पुलिस ने 28 अप्रैल को सट्टा माफिया शुभम उपाध्याय सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ में सौ करोड़ का ट्रांजेक्शन तो मिला ही साथ ही आशीष उपाध्याय के इस गिरोह में शामिल होने के साक्ष्य मिले। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आइवपुलिस ने आशीष का मेडिकल।परीक्षण कराकर उसे मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में सुबह ग्यारह बजे पेश किया। लेकिन न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा के चलते सुनवाई नहीं होने पर दोपहर डेढ़ बजे तक न्यायलय में कस्टडी में रखा गया। रिमांड पर लंबी सुनवाई के बाद लाइट चले जाने पर आदेश टाइप नहीं होने पर देर शाम साढ़े चार बजे आशीष उपाध्याय को अभियोजन कार्यालय ले जाया गया। जहां उनका हस्त नमूना लेकर उन्हें जिला कारागार भेजा गया। इस दौरान आशीष उपाध्याय के दर्जनों समर्थक ओर शांति सुरक्षा में भारी पुलिस मौजूद रहा। पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते हुए आशीष उपाध्याय ने कहा कि धर्म की जय होगी। उसे साजिशन फसाया गया है। योगी मोदी जिंदाबाद। उसे भरोसा है न्याय मिलेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

