Home Uncategorized अवैध कब्जा का प्रयास को लेकर देर रात तोड़ी बाउंड्री, पुलिस ओर...

अवैध कब्जा का प्रयास को लेकर देर रात तोड़ी बाउंड्री, पुलिस ओर प्रशासनिक अमले ने की जांच पड़ताल, पीड़ित ने लगाया भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप, लेखपाल ने जांच में पाया थी कि 29 फुट जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री की

298
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पीछे विवादित जमीन की बाउंड्री बॉल तोड़ने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर प्रशासनिक अमले ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही पीड़ित ने विपक्षियों पर अपने दलित कर्मचारी के साथ मारपीट, जमीन पर अवैध कब्जा का प्रयास कर भाजपा सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर के पास रहने वाले दयाराम कुशवाह मुखिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षी ने अपने पुत्र के नाम आराजी संख्या 1275 की जमीन षड्यंत्र के तहत दान कर दी। इसी जमीन में 29 फुट की जमीन दयाराम की ओर उसके यहां कार्य करने वाले दलित कर्मचारी अजय श्रीवास की जमीन भी अपने पुत्र के नाम कर दी थी ओर किसी अन्य को भी बेच दी थी। अपनी जमीन को बचाने के लिए दयाराम कुशवाह 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत जिसमें जांच के दौरान लेखपाल जांच रिपोर्ट में लिखा था कि दयाराम कुशवाह तथा अन्य की जमीन विपक्षी ने गलत तरीके से दानपात्र ओर बेच दी। इसके बावजूद भी विपक्षी पीड़ित को धमका रहे है। देर रात पीड़ित के प्लॉट पर बनी बाउंड्री बॉल को विपक्षियों बाउंड्री बोल तोड़ दी। इसकी सूचना मिलने पर आज सुबह रक्सा थाना पुलिस बल ओर लेखपाल सहित प्रशासनिक टीम मौके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाउंड्री बॉल जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाना थाना रक्सा में विपक्षियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित दयाराम ने आरोप लगाया है कि विपक्षी सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा है ओर ऐसे गलत कार्य कर भाजपा सरकार की छवि धूमिल कर रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here