झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश द्रुतगामी शरद कुमार चौधरी की अदालत ने चरस रखने के आरोप में दस वर्ष पूर्व गिरफ्तार हुए आरोपी पर आरोप सिद्ध होने पर उसे तीन वर्ष की सजा ओर दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश सुनाया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विकास सिंह ने 25 मई 2015 को ओरछा गेट से गस्त के दौरान शिवाजी नगर निवासी संजय उर्फ छोटे को 410 ग्राम नाजायज चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप।पत्र दाखिल कर दिया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी संजय उर्फ छोटे पर चरस रखने का आरोप सिद्ध होने पर उसे तीन वर्ष की सजा ओर दस हजार का अर्थदंड से दंडित करने का आदेश सुनाया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

