Home Uncategorized इस्कॉन झांसी में नरसिंह चतुर्दशी का भव्य आयोजन

इस्कॉन झांसी में नरसिंह चतुर्दशी का भव्य आयोजन

42
0

झांसी। नरसिंह चतुर्दशी के पावन अवसर पर इस्कॉन झांसी में भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह की विशेष अनुभूति देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तिमय कीर्तन-भजन, अभिषेक, तथा भगवान नरसिंह देव की दिव्य लीलाओं का वर्णन प्रस्तुत किया गया। साथ ही एक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान नरसिंह की प्रकट लीला का सजीव चित्रण किया गया, जिसे उपस्थित भक्तों ने अत्यंत भाव-विभोर होकर देखा।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सभी ने आरती के पश्चात महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तों की उपस्थिति से भरा रहा और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण गूंज उठा।

यह उत्सव भगवान नरसिंह देव के उस दिव्य प्राकट्य की स्मृति में मनाया जाता है, जब उन्होंने अपने परम भक्त प्रह्लाद महाराज की रक्षा के लिए अवतार लिया और अधर्म का नाश किया।

मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के अध्यक्ष ब्रजभूमि दास, उपाध्यक्ष प्रिय गोविंद दास, व्रज जन रंजन दास, दामोदर बंधु दास, श्याम विलास दास, महेश्वर चंद्र दास, भक्त विपिन, अजय अग्रवाल, अशोक सिंघल, अशोक गुप्ता एवं पीयूष रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया|

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here