Home Uncategorized थार का कहर : तेज रफ्तार से भाग कर पूर्व सहायक कुल...

थार का कहर : तेज रफ्तार से भाग कर पूर्व सहायक कुल सचिव को कुचला, मौत

166
0


झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में विश्विद्यालय कैंप्स में तेज रफ़्तार से भाग रही थार गाड़ी ने कहर बरपाते हुए स्कूटी सवार रिटायर्ड सहायक कुल सचिव को रौंद डाला। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन थार गाड़ी सवार गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकले। वही आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी के नीचे दबे स्कूटी सवार रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड पूर्व कुलसचिव मनीराम वर्मा आज दोपहर अपनी स्कूटी से कही जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में बी एड विभाग के सामने नवीन परीक्षा भवन के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी क्रमांक यूपी 93 ck 4999 ने उनकी स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। थार गाड़ी सवार लोग मौके से भाग निकले। वही आस पास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here