झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक पिता ने अपने मासूम कलेजे के टुकड़े की चाकुओं से बार कर हत्या कर दी ओर फिर खुद भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही फोरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम ढीमरपुरा निवासी प्रेमसिंह अपने परिवार के साथ रहता था। देर रात्रि उसकी पत्नी ओर परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी को आहट आई तो उसने उठ कर कमरे में जंगले से कमरे में झांक कर देखा कि उसकी पति प्रेमसिंह फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इस घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 के साथ रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई ओर जांच पड़ताल कर किसी प्रकार दरवाजा खोला। पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो देखा प्रेमसिंह का शव फंदे पर लटका हुआ है, ओर उसका तीन वर्षीय पुत्र मृत अवस्था में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रक्सा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया था प्रथम दृष्टया प्रेमसिंह ने अपने पुत्र की चाकू से घोंप कर हत्या कर दी इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घर के बाहर सो रही प्रेमसिंह की पत्नी ने दी। आखिर पुत्र की हत्या क्यों की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

