
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन पर क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तरह थाना सदर बाजार पुलिस ने चार युवकों को दबोच कर आईपीएल पर सट्टा की बुकिंग करते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित 20 हजार से अधिक की नकदी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम देर शाम गश्त पर मामूर थी। तभी जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक जेल चौराहे से हाथी ग्राउंड जाने वाले मार्ग पर आईपीएल की लाइन सट्टे की बुकिंग कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिससे सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। बीस हजार पांच सौ की नकदी ओर 23 हजार 178 क्वाइंस बरामद कर लिए है। पूछताछ में चारों युवकों ने अपने नाम थाना नवाबाद क्षेत्र के कानपुर रोड बंगला नम्बर 73 निवासी पीयूष, बी एच ई एल तिलक नगर निवासी संदीप, भगवंत पुरा निवासी भारत यादव, आरा मशीन तिलक नगर निवासी अजय कुशवाहा बताए। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

