Home Uncategorized विधायक के पत्र के बाद पुलिस विभाग में स्वाट टीम सहित हुए...

विधायक के पत्र के बाद पुलिस विभाग में स्वाट टीम सहित हुए थे सैकड़ों पुलिस कर्मियों के तबादले, सट्टा कारोबार ओर थानों में कारखासो पर कार्यवाही की थी मांग

229
0

झांसी। पुलिस विभाग में एक दम से स्वाट टीम ओर सैंकड़ों पुलिस कर्मियों के तबादले के पीछे की असली जड़ आज सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल को कोई निष्पक्षता का तेल लगा रहा था तो कोई बड़ी बड़ी मिसाल कायम कर रहा था। लेकिन इस बड़ी कार्यवाही के पीछे किसका हाथ था यह आज सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आया।

सोशल मीडिया पर आज नगर विधायक पंडित रवि शर्मा का 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया को लिखा था। जिसमें सदर विधायक ने डीजीपी को लिखे पत्र में बताया था कि झांसी जनपद में ऑन लाइन सट्टा आईपीएल क्रिकेट का बड़ा सिंडिकेट कार्य कर रहा है, साथ ही पत्र में बताया था कि इन सट्टा माफियाओं से एस ओ जी टीम का संरक्षण है, इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा था कि जनपद में थानेदार अपने अपने कार खास थानों में तैनात किए है, जो दिन भर अवैध वसूली में लिप्त रहते है, इसके अलावा नगर विधायक ने एक बड़ा मामला भी पुलिस मुखिया को बताया था कि झांसी में ऑन लाइन पर एम सी एक्स का कारोबार सोना चांदी का बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि वर्तमान में जनपद झांसी में युवा पीढ़ी को सट्टा का सिंडिकेट वरवाद करने पर उतारू है, इन मामलों में तत्काल प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाए जिससे जनपद का वातावरण स्वच्छ बना रहे ओर सरकार की छवि भी धूमिल नहीं हो सके। सदर विधायक के इस पत्र के बाद जनपद झांसी में एक सप्ताह में ताबड़तोड़ 370 से अधिक पुलिस कर्मियों को ओर साथ में स्वाट टीम प्रभारी को रिलीव कर नया स्वाट टीम प्रभारी की पोस्टिंग की गई थी। इसके अलावा स्वाट टीम के सिपाही भी बदले गए थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here