Home Uncategorized राष्ट्रकवि के नाम पर साहित्य भवन की स्थापना का प्रयास करेगी उप्र...

राष्ट्रकवि के नाम पर साहित्य भवन की स्थापना का प्रयास करेगी उप्र साहित्य सभा मासिक बैठक में जिला प्रशासन एवं नगर निगम को ज्ञापन देने का लिया गया निर्णय 

52
0

झाँसी।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की मासिक गोष्ठी सभा के संरक्षक इंजीनियर सौरभ गुप्त के बंगले राष्ट्र कवि निवास पर सभा के जिलाध्यक्ष आदरणीय सी बी राय तरुण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें उपस्थित कवियों ने शानदार काव्य पाठ किया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया नगर में साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए पत्रकार भवन की तरह राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त साहित्य भवन बनवाने हेतु जिला प्रशासन एवं नगर निगम को ज्ञापन दिया जाएगा प्रयास किया जाएगा।

नईं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सभा के जिलाध्यक्ष सी बी राय तरुण ज़िला संयोजक रिपुसूदन नामदेव, संजीव दुबे, जब्बार शारिब ,श्रीमती नेहा चाचरा बहल चाहत ,श्रीमती मोनिका पाण्डेय मनु, देवेन्द्र रावत नटखट,राहुल मिश्रा, पी के भटनागर अर्जुन सिंह चाॅदउपस्थित रहे। इस अवसर पर की उपस्थिति रही। बैठक के बाद सभी ने शानदार काव्य पाठ किया। संचालन राहुल मिश्रा ने तथा आभार ज़िला संयोजक रिपुसूदन नामदेव ने व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here