Home उत्तर प्रदेश जनता यूनियन प्रेस कार्यालय में हुआ रुद्राभिषेक

जनता यूनियन प्रेस कार्यालय में हुआ रुद्राभिषेक

25
0

झांसी। श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के तत्वावधान में जनता यूनियन प्रेस कार्यालय परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हुआ। बुधवार को शिवरात्रि पावन पर्व पर श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष/ जनता यूनियन समाचार पत्र के संपादक नत्थू कुशवाह ओर उनकी धर्म पत्नी श्रीमती चांदनी कुशवाह ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति की कामना की। साथ ही नत्थू कुशवाह ने सदर विधायक पंडित रवि शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य जल्द से जल्द बने ओर सदर विधायक को बहुत बहुत धन्यवाद साधुवाद जिन्होंने विधान सभा में बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को रखा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here