
झांसी। विकास कार्यों के लिए जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार धन की पोटली खोलने में कोई गुरेज नहीं कर रही। वही धरातल पर सरकार की मंशा के मुताबिक विकास कार्य नहीं हो रहे है। जिम्मेदार विभाग के आलाधिकारियों ओर ठेकेदारों की मिली भगत से इन कार्यों को कागजों में दर्शा कर लीपापोती की जा रही है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां डोंगरी बांध ओर खपरार बांध के कार्य का मामला प्रकाश में आया जहां टेंडर पास होने के बाद पैसा भी पास हो गया। लेकिन जब किसी आरटीआई कार्यकर्ता ने इसका लेखजोखा मांगा तो विभाग के जिम्मेदारों की नींद जाग गई ओर अब जिस कार्य का पूर्व में पैसा सरकारी खजाने से निकल चुका अब वही कार्य कराया जा रहा है।
आपको बता दे कि सिंचाई विभाग माता टीला डैम डिविजन ऑफिस से डोंगरी बांध ओर खपरार बांध का सफाई, मरम्मत ओर जंगल सफाई का माह नवंबर, दिसंबर ओर माह जनवरी 2026 में निविदा निकाली गई थी, जिसका कार्य का पैसा करीब 20 से पच्चीस लाख रुपए अलग अलग कंपनी के ठेकदारों के खाते में भी भेज दिया गया। इस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक ठेकेदार ने बताया कि कार्य कुछ नहीं हुआ। कागजों में कार्य किया गया ओर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। जब इसकी सच्चाई जानने के लिए आरटी आई से संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई तो विभाग ने अपने हाथ झुलसते हुए वही कार्य विभाग के एक अधिकारी द्वारा वर्तमान में कराया जा रहा है। इस संबंध में जब विभाग के संबंधित जेई से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि यह कार्य दोबारा किया जा रहा है। पूर्व में निकाली गई निविदा का कार्य पूरा हो चुका था लेकिन जंगल फिर से खड़ा हो गया उसकी साफ सफाई कराई जा रही है। जब जेई से यह सवाल किया गया कि वर्तमान में 17 अप्रैल 2026 को जो कार्य हो रहा है उसकी निविदा कब निकाली गई ओर किस ठेकेदार को यह कार्य दिया गया। इस सवाल के जबाव में ठेकेदार कुछ भी नहीं बता सके। न तो वह इस कार्य की निविदा कब निकली ओर ठेका किसे दिया गया यह दोनों बातों का जबाव नहीं दे सके। वही इस संबंध में संबंधित विभाग के ए ई से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हम कुछ भी नहीं बता सकते ओर न ही यह जानकारी दे सकते है कि ठेका की निविदा कब निकली ओर किस ठेकेदार को यह कार्य दिया गया। विभाग के जिम्मेदारों की चुप्पी कही न कही इस भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।
ग्राम सभा की जमीन से खोदी जा रही मिट्टी
झांसी। डोंगरी बांध पर चल रहे मरम्मत ओर जंगल सफाई के कार्य में विभाग के जेई खुद मौके पर मौजूद होकर कार्य करा रहे। साथ ही जेसीबी मशीन से डोंगरी बांध से लगी ग्राम सभा की जमीन से मिट्टी खुदाई कर मरम्मत कार्य में ली जा रही है। ग्राम सभा की जमीन पर बने बड़े बड़े पहाड़ खोद डाले।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

