Home Uncategorized रेलवे स्टेशन पर आधा घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे यात्री, आरपीएफ...

रेलवे स्टेशन पर आधा घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे यात्री, आरपीएफ ने सुरक्षित निकाला

165
0

झांसी। वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्लेट फॉर्म नंबर 4/5 पर लिफ्ट से जा रहे यात्री लिफ्ट बंद होने से फंस गए। चीख पुकार सुनकर रेल प्रशासन आरपीएफ मौके पर पहुंचीं ओर काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे यात्रियों को सीढ़ी के द्वारा नीचे उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 4/5 पर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ी पहुंची। इसके बाद कई यात्री ओर टीसी स्टाफ लिफ्ट के द्वारा जाने लगा। इस दौरान एक बैग की तनी लिफ्ट में फंस गई जिसके चलते लिफ्ट बंद हो गई ओर उसके अंदर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। काफी मशक्कत ओर चीख पुकार पर रेल प्रशासन ओर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद किसी प्रकार लिफ्ट को खोल कर यात्रियों को सीढ़ी के द्वारा बाहर निकाला गया। इस दौरान कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। वही लिफ्ट में फंसे अरविंद ने बताया कि रेल प्रशासन ओर स्टेशन मास्टर ने काफी मदद की जिसके चलते लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। अरविंद ने बताया कि बच्चों को काफी समय पहले ही निकाल दिया गया था। लिफ्ट में तीन महिलाएं ओर पुरुष फंसे थे। सभी को सुरक्षित निकाला गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here