Home Uncategorized महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा का राहुल,...

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा का राहुल, अखिलेश के खिलाफ प्रदर्शन

78
0

 

झांसी। महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहिल गांधी ओर अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर पुतला जलाने का प्रयास किया। पुतले में आग लगते ही पुलिस ने पुतला छीन लिया। महिला मोर्चा ने अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन कर जुलूस निकालते हुए आशिक चौराहा पहुंच कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ओर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर महिला मोर्चा ने जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल ओर अखिलेश का पुतला जलाया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल से पुतला जलाने को लेकर तीखी बहस हुई, पुलिस से महिला मोर्चा की पुतला छीनने को लेकर काफी देर तक जद्दोजहद हुई। आखिरकार पुलिस ने अधजला पुतला छीन लिया। इस दौरान महिला मोर्चा के प्रदर्शन में भाजपा नेत्री कुसुम कुशवाहा, कविता शर्मा, चित्रा सिंह, सहित दर्जनों महिला कार्यकत्री उपस्थित रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here