झांसी। 19 अप्रैल से मेहंदी बाग में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर मेहंदी बाग के पाटोत्सव के उपलक्ष में अक्षय तृतीया दिनांक 19 अप्रैल से जानकी नवमी दिनांक 27 अप्रैल तक श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पधारे हुए श्री निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत मदन मोहन दास जी महाराज के श्री मुख से भक्तों के चरित्र का सुंदर वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर अनेकों मंदिरों के महंत धर्माचार्य भी उपस्थित रहकर आशीर्वचन देंगे मेहंदी बाग के महामंडलेश्वर श्री राम प्रिया दास जी महाराज एवं युवा महंत श्री प्रेम नारायण दास जी महाराज की प्रतिदिन उपस्थित रहेंगे इसके साथ ही प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का नवाह पाठ एवं रामारचा महायज्ञ के साथ प्रतिदिन प्रसाद वितरण एवं भंडारे का कार्यक्रम भी संपादित होगायह जानकारी श्री मेहंदी बाग सरकार भक्त मंडल के राजकुमार गोस्वामी अनिल एवं अंचल अरजरिया ने दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

