झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर रोड स्थित बीआईटी कॉलेज के हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक छात्र का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही आखिर छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है।
जानकारी के मुताबिक जिला औरैया व हाल थाना प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कानपुर रोड स्थित बीआईटी कॉलेज में बीटेक कर रहा था। अभिषेक तृतीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि अभिषेक आज सुबह अपने साथियों से वार्ता करने के बाद हॉस्टल के कमरे से नीचे पानी भरने आया था। इसके बाद वह कमरे में गया ओर फिर बाहर नहीं निकला। काफी समय तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो समय करीब साढ़े आठ बजे उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कमरे में झांक कर देखा तो अभिषेक का शव फंदे पर लटक रहा था। विश्विद्यालय चौकी प्रभारी निखिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्मह्त्या प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के पेपर में बैक आने पर वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। शायद इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

