
झांसी। आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑन लाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ झांसी पुलिस ने अभियान जारी कर दिया है। लगातार चल रही कार्यवाही में अब तक तेरह सटोरियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में बरुआ सागर थाना पुलिस ने मोबाइल ऐप के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे बरुआ सागर के सेनोरा निवासी मोहम्मद अकिल, खटीक याना मोहल्ला निवासी प्राशू राय, कटरा मोहल्ला निवासी सोम झा को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन ओर 31 सौ रुपए बरामद कर लिए है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

