
झांसी। रक्सा थाना में आयोजित समाधान दिवस मे एक भावुक पल देखने को मिला। जहां 16 साल से अलग रह रहे पति पत्नी बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंच गए, जिनके आपसी गिले शिकवे रक्सा पुलिस की मध्यस्थता से समाप्त कराकर दोनों को राजी खुशी एक साथ थाने से विदा किया गया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम अकबर पुर निवासी श्रीमती सुखदेवी ने आज थाना रक्सा के समाधान दिवस मे प्रार्थना पत्र दिया था कि उसका पति ग्राम इमलिया निवासी अरविंद उससे 16 वर्षों से अलग रह रहा है, उसे अपने साथ नहीं रखता। इस पर थाना रक्सा पुलिस ने अरविंद को थाने बुलाया। दोनों पति पत्नी के बीच मध्यस्थता करानी शुरू कर दी। इस दौरान मध्यस्थता के समय पुलिस के साथ पति पत्नी ओर उनका एक पुत्र रौनक 16 वर्षीय मौजूद था। यह एक बड़ा ही भावुक पल था जहां 16 साल से अलग रह रहे पति पत्नी में मध्यस्थता बुढापे की दहलीज पर पहुंचने पर हो रही। पुलिस के अथक प्रयास के बाद दोनों पति पत्नी के बीच उनकी दूरियों को कम कराने का प्रयास करते हुए गिले शिकवे दूर किए गए। दोनों पति पत्नी अपने पुत्र के साथ थाने से एक साथ रहने को राजी होकर खुशी खुशी अपने घर चले गए। यह एक बड़ा ही भावुक पल था जहां दोनों ने अपनी ज़िंदगी की शुरुआत की हंसी पलो को सिर्फ एक शक के चलते मसल कर रख दिए थे ओर दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए थे, लेकिन इन 16 वर्षों में कोई भी इन दोनों के बीच उफन रहे इस शक को दूर करने नहीं आया। जब यह मामला आज पहली बार थाना रक्सा पहुंचा तो पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनों के बीच पनप रहे शक को समाप्त कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी रूपेश सिंह, एस आई सुरेश चंद्र, कांस्टेबल विजय, महिला कॉन्स्टेबल प्रतिभा, प्रियंका कटियार मौजूद रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

