झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरगांव थाना पुलिस ने चार सटोरियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हजारों की नकदी सहित चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर को सूचना मिली कि रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा खिला रहे है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए चारों युवकों ने अपने नाम कैरियन पुरा निवासी मोहम्मद फारूख खान, होली पुरा निवासी शैलेश गुप्ता, अमिताभ, पहलपुरा निवासी हृदेश गुप्ता बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से छ सौ पचास रूपये चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

