Home Uncategorized मुयमंत्री ओर इंस्पेक्टर का चित्र बनाकर खुशी ने किया आभार व्यक्त,भावुक हुई...

मुयमंत्री ओर इंस्पेक्टर का चित्र बनाकर खुशी ने किया आभार व्यक्त,भावुक हुई खाकी, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

88
0

लखनऊ। 90 किलो मीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने लखनऊ पहुंची मूकबधिर खुशी चर्चाओं में आई थी। जिसकी हजरत गंज थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी। साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद खुशी का इलाज भी हुआ ओर वह शत प्रतिशत ठीक हो गई। अब दूसरी बार आभार व्यक्त करने लखनऊ पहुंची खुशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई। मूकबधिर खुशी अब बोलने ओर समझने सुनने लगी। इसका आभार व्यक्त करने वह खुद के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओर हजरतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात के चित्र बनाए थे। जिन्हें लेकर बीते दिनों खुशी फिर लखनऊ पहुंची ओर हजरत गंज थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह से मुलाकात कर उन्हें खुद के द्वारा बनाई गई तस्वीर दिखाई। खुशी के इस हुनर को देख हजरत गंज थाना प्रभारी निरीक्षक ही नहीं थाना में तैनात खाकी भावुक हो उठी। खुशी अपने द्वारा बनाई गई चित्र फोटो से अपनी खुशी का इजहार ओर मुख्यमंत्री तथा थाना प्रभारी का आभार व्यक्त कर रही थी।

आपको बता दे कि 22 नवंबर को कानपुर से 90 किलो मीटर पैदल चलकर मूकबधिर खुशी मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ पहुंची थी।

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here