
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जालसाज पर फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी टेक्स का लाभ अर्जित करते हुए सरकार के राजस्व को एक करोड़ का चूना लगाया है।
राज्यकार अधिकारी खंड नम्बर चार अनिल कुमार ने 18 अगस्त 2025 को नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि झांसी के तालपुरा चिक मोहल्ला में डीके इंटरप्राइजेज जिसके स्वामी हाथरस के सहपई निवासी दुर्गेश के नाम से जीएसटी टीन नंबर लेकर खुद को लाभ अर्जित किया जा रहा है। उनकी इस नाम की कोई फर्म नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान इस पूरे फर्जीवाड़े में हरियाणा के नोहरिया निवासी वीरेंद्र कुमार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को चिन्हित कर उनका मोबाइल सीडीआर निकाल कर साक्ष्य एकत्रित करने के बाद सरकार को फर्जी बिल, जीएसटी, टीन नंबर पर एक करोड़ रुपए के राजस्व का चूना लगाने वाले आरोपी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से दो लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि वह अपने परिचितों के नाम से नशा करने वालों को तीन सौ रुपया देकर अलग अलग मोबाइल सिम निकलवाता है ओर इन्हीं सिमो से वह अपराध करता है, उसने बताया कि इस कारोबार में ishu व sarkar नाम के लोग भी शामिल है, जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्म के नाम से टैक्स चोरी कर खुद को आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस ishu ओर sarkar की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

