
झांसी। महिला ओर मासूम बच्चे की हत्या करने वाला दरिंदा आखिरकार पुलिस से आमना सामना होने पर पुलिस की बंदूक की गोली का शिकार हो गया। पुलिस ने आरोपी दरिंदे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौठा में ग्राम प्रधान राम प्रसाद ने पांच अप्रैल को पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल से फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर विवेचना शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि ग्राम बटोरा निवासी चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के साथ नीलू देवी अपने पति से मिलने के लिए तीन वर्षीय पुत्र के साथ आई थी। यहां चतुर्भुज से नीलू देवी का विवाद हो गया ओर बच्चा खींचने चिल्लाने लगा। जिस पर पहले नीलू देवी की हत्या की ओर शव को सड़क किनारे फेंक कर बाद में उसके पुत्र की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया था और साक्ष्य को खत्म करने के लिए भूसे के ढेर में आग लगाने का प्रयास कर रहा था। इस घटना को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करने के लिए लहचूरा थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ओर स्वाट टीम को लगाया था। एसएसपी के निर्देशन में लहचूरा थाना ओर स्वाट टीम ने सर्वेलेंस की मदद से गिरफ्तार करने का प्रयास किया। देर रात दोनों टीमों का नहर के पास चतुर्भुज से आमना सामना हो गया। चतुर्भुज ने पुलिस को देख तमंचे से फायर कर दिया ओर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें पुलिस की बंदूक की एक गोली चतुर्भुज के पैर में लग गई ओर वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, तमंचा, मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

