Home Uncategorized अशोक सेन फ्रांस में बने दिल्ली पब्लिक स्कूल पर बच्चों के भविष्य...

अशोक सेन फ्रांस में बने दिल्ली पब्लिक स्कूल पर बच्चों के भविष्य से खिलबाड़, फर्जी मार्कशीट देने का आरोप, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

245
0

 

झांसी। अशोक सेन फ्रांस में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने तथा लगातार पांच वर्षों से बिना मान्यता के चलने के आरोपों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू हुई जांच में बीएसए ने प्रबंधक/ प्राचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल अशोक सेन फ्रांस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने अशोक सेन फ्रांस स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को जारी किए गए नोटिस में बताया कि रस बहार कॉलोनी निवासी श्रीमती आशा राजपूत ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि अशोक सेन फ्रांस सिटी में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल विगत पांच वर्षों से बिना मान्यता के चल रहा है। साथ ही वहां अध्ययन करने वाले बच्चों को फर्जी मार्कशीट ओर फर्जी टीसी थमा कर उनके भविष्य से खिलबाड़ किया जा रहा है। ऐसे आप के स्कूल पर आरोप लगाए गए है, बीएसए ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगते हुए स्कूल की मान्यता संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है अगर तय समय में आपके द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल नोटिस जारी होने के बाद स्कूल प्रबंधक प्राचार्य ने स्पष्टीकरण ओर दस्तावेज प्रस्तुत किए या नहीं उसकी जानकारी संबंधित विभाग से नहीं हो सकी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here