Home Uncategorized दस साल से नहीं बनी सड़क, अब शिकायत कर्ता मांग रहा भीख...

दस साल से नहीं बनी सड़क, अब शिकायत कर्ता मांग रहा भीख मांगने की अनुमति

183
0

झांसी। भले ही उत्तर प्रदेश के मुखिया सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कितने भी निर्देश जारी कर ले या फिर नगर निगम स्मार्ट सिटी बनाने का कितना भी ढिंढोरा पीट ले। लेकिन धरातल पर आज भी कई मोहल्ले ओर कॉलोनियों की स्थिति सड़ी गली के नाम से चर्चित है। ऐसा ही एक मामला जनपद झांसी के महानगर में पंचवटी कॉलोनी के पास स्थित नालंदा होम गार्डन का है। जहां दस वर्षों से लगातार नगर निगम में ओर जन सुनवाई में शिकायत करने के बावजूद भी दो सौ मीटर की सड़क के लिए आज तक नगर निगम के पास बजट नहीं है। हर बार यही आख्या लग जाती है कि बजट नही है। शिकायत की जांच करने के लिए आने वाले फोन से परेशान पीड़ित ने अब नगर निगम से भीख मांगने की अनुमति मांगी है, शिकायत कर्ता ने नगर निगम से कहा है कि आप सड़क तो बना नहीं सकते दस वर्ष बीत गए अब आप हमको भीख मांगने की अनुमति प्रदान कर दे।

आपको बता दे कि नालंदा होम गार्डन में रहने वाले अधिवक्ता संतोष दोहरे पिछले नौ साल से लगातार अपनी कॉलोनी की जल भराव वाली सड़क को बनवाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम ओर समाधान दिवस सहित नगर निगम की जन सुनवाई में आवेदन दे रहे है। लेकिन उनके आवेदन है पर हर बार एक ही रिपोर्ट लगती है कि नगर निगम के पास बजट नहीं है। शिकायत का निस्तारण हुआ कि नहीं इसका फीड बैक जानने के लिए उनके पास फोन आता है ओर हर बार यही बताया जाता है कि बजट नहीं है। शिकायत कर्ता संतोष दोहरे का एक जन सुनवाई का फीडबैक का ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें वह नगर निगम स्मार्ट सिटी से बोल रहे अधिकारी से बोल रहे है दस वर्ष हो गए आप लोग दो सौ मीटर की सड़क तो बनवा नहीं पाए अब आप लोग एक काम कर दीजिए हमको भीख मांगने की अनुमति दे दीजिए क्योंकि बिना अनुमति के भीख मांगेंगे तो प्रशासन कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग हमको भीख मांगने की अनुमति प्रदान कर दे ताकि वह भीख मांग कर अपने यहां कॉलोनी की सड़क बनवा ले।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here