झाँसी।साहित्यिक संस्था संकल्प झाँसी एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा झाँसी के संयुक्त तत्त्वावधान में 5अप्रैल 2026 को राजकीय संग्रहालय में प्रातः 10:30 बजे से सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा,विशिष्ट दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा होंगे।
रविवार को होने वाले सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर राजकीय संग्रहालय में एक बैठक हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य, सी वी राय तरुण, संजीव दुबे, देवेंद्र नटखट, रिपुसूदन नामदेव, अर्जुन सिंह चाँद, वैभव दुबे प्रमोद खरे, संतराम पेंटर, अब्दुल जब्बार शारिब, मोनिका पांडेय सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

