Home Uncategorized पुत्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी...

पुत्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

72
0

झांसी। दो माह पूर्व पिकनिक मनाने के दौरान नदी के पानी के तेज बहाव में डूबे युवक की मौत हो जाने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। दो माह गुजरने के बाद भी आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने पर परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देकर हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक समथर थाना क्षेत्र के खान बहादुर निवासी शुबरातन ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सात फरवरी को पास के रहने वाले कुछ लोग उसके पुत्र को पिकनिक मनाने की बात कहकर घर से ले गए थे। नदी पर ले जाकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया था। घटना के बाद उसके पुत्र का शव मध्यप्रदेश के जिला दतिया में नदी से बरामद हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन शर्मा, राहुल, मनीष, संजीव सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। उनका आरोप आग की दो माह गुजरने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here